संगम फाउंडेशन के 11वें अवध रत्न पुरस्कारों का ऐलान
संगम फाउंडेशन की बैठक उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो. सोहान सईद के संचालन में हुई, जिसमें 11वें 'अवध रत्न पुरस्कार' के winners की घोषणा की गई। प्रो. शाहिद अख्तर और प्रो. अजय तनेजा को समाज और शिक्षा में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। युवा लेखक डॉ. आजम अंसारी भी पुरस्कार प्राप्त करेंगे।

लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। संगम फाउंडेशन की उच्चस्तरीय बैठक ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो. सोहान सईद के संचालन और पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सैयद शफीक अहमद अशरफी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज, शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को 11वें ‘अवध रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो.शाहिद अख्तर को सामाजिक एवं शैक्षणिक सेवा तथा ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अजय तनेजा को समग्र योगदान के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।इसके अलावा प्रो.कमरुल हुदा फरीदी को साहित्यिक योगदान, प्रो.अली अहमद फातमी को तकनीकी-समीक्षा, प्रो.शफीक किदवई को पत्रकारिता और प्रो.जितेंद्र श्रीवास्तव को ‘मलिक मोहम्मद जायसी अवध रत्न पुरस्कार’ देने की घोषणा की गई।
युवा साहित्यकार डॉ. आजम अंसारी को भी अवध रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।बैठक में प्रो.अब्बास रजा नैयर, डॉ.नीरज शुक्ला, डॉ.अकमल शादाब और डॉ.मोहम्मद जावेद अख्तर समेत कई लोग मौजूद रहे।अध्यक्ष प्रो.शफीक अहमद अशरफी ने कहा कि संगम फाउंडेशन पिछले 10 वर्षों से उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करता आ रहा है। सभी चयनित लोगों को जल्द ही लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।


