कंपनी सचिवों को व्यवहारिक दिक्क्तें और समाधान बताए
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज में भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के प्रयागराज चैप्टर ने संगम-2026 का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पवन जी चांडक ने व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा की। कानूनी जानकारियों को सीएस दिवेश गोयल और सीएस बबीता जैन ने साझा किया। समारोह में एनआईआरसी के पूर्व अध्यक्ष और अन्य सदस्यों को सम्मानित किया गया।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के प्रयागराज चैप्टर की ओर से बुधवार को यमुना बैंक रोड पर स्थित त्रिवेणी दर्शन में संगम-2026 का आयोजन हुआ। संस्थान के अध्यक्ष सीएस पवन जी चांडक मुख्य अतिथि रहे। सीएस धनंजय शुक्ला अतिविशिष्ट अतिथि और केंद्रीय परिषद सदस्य सीएस मनोज कुमार पुरबे विशेष अतिथि रहे। अध्यक्ष सीएस अनुकूल उदय ने अतिथियों का स्वागत किया।मुख्य अतिथि पवन जी चांडक ने कंपनी सचिवों और छात्रों के सामने आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के बारे में बताया। सीएस दिवेश गोयल और सीएस बबीता जैन ने कानूनी विषयों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
एनआईआरसी के पूर्व अध्यक्ष सीएस दीपक कुकरेजा, सीएस देवेंद्र सुहाग और सीएस हिमांशु हरबोला को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।


