फुट ओवर ब्रिज गर्डर लॉन्चिंग को लेकर चार को बाधित रहेगी ट्रेनें
मधुबनी में पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कई महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्य किए जा रहे हैं। 04 अगस्त को ककरघट्टी यार्ड में फुट ओवरब्रिज की गर्डर लॉन्चिंग के लिए 11:20 से 15:15 बजे तक ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। कुछ ट्रेनों के समय में भी देरी होगी।

मधुबनी। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं विश्वस्तरीय रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा रेलवे अवसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 04 अगस्त को ककरघट्टी यार्ड में फुट ओवरब्रिज गर्डर लॉन्चिंग की जाएगी। जिसके लिए 11:20 बजे से 15:15 बजे तक (03 घंटे 55 मिनट) ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। 13225 जयनगर -आरा एक्सप्रेस : जयनगर से 120 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी। 13226 आरा -जयनगर एक्सप्रेस : आरा से 120 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी। 15553 भागलपुर- जयनगर एक्सप्रेस : समस्तीपुर जंक्शन- दरभंगा जंक्शन के मध्य 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
11062 जयनगर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस : जयनगर- तारसराय रेलखंड के मध्य 50 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।


