स्वदेशी पोत 'समर्थक' से बढ़ेगी नौसेना की ताकत
75 फीसदी से ज्यादा स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल हुआ - इस पोत 16.8 मीटर चौड़ा है।

करवार (कर्नाटक), एजेंसी। स्वदेश निर्मित बहुउद्देशीय पोत 'समर्थक' के शामिल होने से भारतीय नौसेना की ताकत अब और बढ़ गई है। सेना अब ज्यादा ताकत के साथ दुश्मन पर पलटवार करेगी।
नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी पोत
भारत की निजी पोत निर्माण कंपनी द्वारा निर्मित पहले बहुउद्देशीय पोत 'समर्थक' को शुक्रवार को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इसे युद्धपोत निर्माण में घरेलू उद्योग की भूमिका बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने करवार स्थित नौसैन्य अड्डे पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पोत का निर्माण लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु के कट्टुपल्ली स्थित अपने पोत निर्माण केंद्र में किया है। इस पोत में 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इस मौके पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और कर्नाटक के श्रम मंत्री संतोष लाड भी मौजूद रहे। एडमिरल स्वामीनाथन ने इस पोत को नौसेना में शामिल किए जाने को आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। समर्थक भारतीय नौसेना में शामिल किए जाने वाले चार बहुउद्देशीय पोतों में पहला है। उन्होंने कहा कि समर्थक पहला बड़ा युद्धपोत है, जिसे किसी निजी पोत निर्माण कंपनी को बनाने का ठेका दिया गया और उसके द्वारा निर्मित किए जाने के बाद इसे भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। हेडिंग विकल्प दें
लंबे समय तक समुद्र में टिकेगा
लंबे समय तक समुद्र में टिकेगा
नौसेना प्रमुख ने कहा कि इस पोत की क्षमताएं केवल परीक्षण और मूल्यांकन तक सीमित नहीं हैं। लंबे समय तक समुद्र में टिके रहने और अन्य पोतों को सहायता देने की इसकी क्षमता से नौसेना को विभिन्न समुद्री क्षेत्रों में लंबे समय तक अभियान जारी रखने में मदद मिलेगी। पोत को नौसेना में शामिल किए जाने के समारोह में पोत के चालक दल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उच्च मानक स्थापित करने की जिम्मेदारी चालक दल की है।
पोत की खासियतें
खासियतें
- पोत कई तरह की अभियानगत और सहायक भूमिकाएं निभाने को तैयार है।
- स्वदेशी हथियारों और सेंसर का परीक्षण, मानवरहित स्वायत्त प्रणालियों से लैस है।
- अभियान तथा समुद्री निगरानी और गश्त करने में सक्षम।
- समर्थक अत्याधुनिक डायनेमिक पोजिशनिंग प्रणाली से लैस है।
- स्वदेशी हथियारों और सेंसर के परीक्षण के लिए भी एक मंच के रूप में काम करेगा।
- भारी पोतों को खींचने, चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाएं और आग बुझाने की क्षमता भी है।
मेक इन इंडिया की पहल
मेक इन इंडिया की पहल
- पोत 106 मीटर लंबा और 16.8 मीटर चौड़ा है।
- अधिकतम गति 15 नॉट (27 किमी प्रति घंटा) है।
- इसके लिए 887 करोड़ रुपये के अनुबंध किया है।
- ये 'समर्थक' श्रेणी का पहला पोत है।
- इसी श्रेणी में दूसरा पोत 'उत्कर्ष' परीक्षण के दौर से गुजर रहा है.

