ब्लाक जोन और सेक्टर कार्यकर्ताओं ने किया मंथन

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

एमएलसी चुनाव और संगठन की मजबूती पर जोर दियाब्लाक जोन और सेक्टर कार्यकर्ताओं ने किया मंथनब्लाक जोन और सेक्टर कार्यकर्ताओं ने किया मंथनब्लाक जोन और सेक्

ब्लाक जोन और सेक्टर कार्यकर्ताओं ने किया मंथन

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती और शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। सपा के कैंप कार्यालय केजीएन कॉलोनी में जिला, विस, ब्लॉक, जोन और सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों पर मंथन किया गया।सभी विधानसभा अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि वे अपनी-अपनी कमेटियों का शीघ्र पुनर्गठन कर सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपें। ताकि बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकें। बैठक में आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिक से अधिक शिक्षक मतदाताओं के वोट बनवाने एवं चुनाव को पूरी मजबूती से लड़ने का आह्वान किया गया।

इस मौके पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया। जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। यदि हमारा बूथ मजबूत होगा तो विधानसभा, जिला और प्रदेश अपने आप मजबूत होगा। प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सयुस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू, बालक राम सागर, काशीराम सरोज, रूपराम कश्यप एवं राजेश कुमार पाल, दिव्या गंगवार, आरती महेंद्र, सत्येंद्र मौर्य, मोहम्मद हारुन खान, महेश पटेल, मोहम्मद हसन, शराफत यार खान एवं लियाकत सलमानी, गोविंद पाल गंगवार, इम्तियाज अल्वी, विनोद कुमार वर्मा, ज्योति प्रकाश शुक्ला, आशीष कुमार, पलविंदर सिंह, रमेश राजा, प्रशांत अवस्थी, अशोक राजा, धनपत वर्मा आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsब्लाक जोन और सेक्टर कार्यकर्ताओं ने किया मंथन