बूथ पर मुस्तैदी से डटे रहें कार्यकर्ता, हर वोट की करें रखवाली : ओपी यादव

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में समाजवादी पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने 2027 में उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की प्रतिज्ञा की। सभी को मतदाता सूची की सही जानकारी रखने और संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

बूथ पर मुस्तैदी से डटे रहें कार्यकर्ता, हर वोट की करें रखवाली : ओपी यादव

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी विधानसभा पडरौना के जोन, सेक्टर व बूथ अध्यक्षों की बैठक शहर के जटहा रोड स्थित एक होटल में हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मतदाता सूची को दुरुस्त कराने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। बैठक के मुख्य अतिथि रहे कुशीनगर के प्रभारी ओपी यादव ने कहा कि चुनाव में बूथ ही संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से काम करें और मतदाताओं से लगातार संपर्क बनायें रखें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची की जांच कर नामों में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर उसे तत्काल ठीक कराने की अपील की। पूर्व सांसद बालेश्वर यादव ने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर वोट की रखवाली करें। गलत नामों को सूची से हटवाने और पात्र मतदाताओं के नाम जोड़वाने का काम प्राथमिकता से किया जाये। पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। इसलिए सभी पदाधिकारी बूथ स्तर पर लगातार संपर्क और संवाद बनाए रखें। जिलाध्यक्ष राम अवध यादव ने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर 10 यूथ मतदाताओं को जोड़ने और उन्हें संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को नजरअंदाज न करें और सही मतदाताओं के नाम जुड़वाने के साथ गलत नामों को हटवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। इस दौरान जावेद इकबाल, विक्रमा यादव, राजेंद्र यादव मुन्ना, विजेंद्र पाल यादव बबलू, कैसर जमाल टीटू, राम प्रताप कुशवाहा, चंद्र प्रकाश यादव, बनारसी यादव, वकील अंसारी, निसार अंसारी, ओम प्रकाश यादव, भोला यादव सहित सभी सेक्टर व जोन प्रभारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमीरुल्लाह अंसारी ने किया, जबकि अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राम प्रताप कुशवाहा ने की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबूथ पर मुस्तैदी से डटे रहें कार्यकर्ता, हर वोट की करें रखवाली : ओपी यादव