‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान में सपा का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

समाजवादी पार्टी ने रविवार को 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत कचहरी चौराहे से डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने तिरंगा लहराते हुए नारेबाजी की। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। विधायक और पार्टी के अन्य नेता भी शामिल रहे।

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान में सपा का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान में सपा का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत समाजवादी पार्टी ने रविवार को कमिश्नरी चौराहे से कचहरी चौराहे स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद सपा नेता एवं कार्यकर्ता कचहरी चौराहे पर आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गए।प्रदर्शन में विधायक रफीक अंसारी, सपा जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, जिला उपाध्यक्ष अमित शर्मा, डॉ. अनीता पुंडीर समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत अपनी मांगों और मुद्दों को लेकर आवाज उठाई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान में सपा का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक