सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिए चुनावी टिप्स
बहराइच के झिंगहा घाट पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक की बात की। कार्यक्रम में कई पार्टी के नेता शामिल हुए और प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।

बहराइच, संवाददाता। शहर के झिंगहा घाट के निकट सपा कार्यालय स्थित बाबा साहब अम्बेडकर सभागार मे सोमवार को आयोजित भव्य पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम भाग लेने शहर पहुंचे मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का हुआ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। । मुख्य अतिथि ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आवश्यक टिप्स दी। पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम मे पार्टी पदाधिकारी, नेताओं से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करने, गांव -गली मे जनता के बीच पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों व नीतियों को बताने का आव्हान किया।प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि इस सरकार मे सामंतवाद और पूंजीवाद बहुत बढ़ रहा है।
शोषित - वंचित, पिछड़े - दलितों व अल्पसंख्यकों पर आये दिन जुल्म अत्याचार बढ़ा है। उन्हें पीछे धकेला जा रहा है। प्राइमरी स्कूल बंद किये जा रहे है। विश्व विद्द्यालय पर बुलडोजऱ चलाया जा रहा है। लोगों ने अयोध्या मे प्रभु श्री राम के मंदिर मे चढ़ावा लूट लिया ऐसे लोग उत्तर प्रदेश की जनता के सगे नहीं हो सकते। पीडीए एक प्रगतिशील विचारधारा है। पीडीए मे पिछड़ा - दलित- अल्पसंख्यक सबसे ज्यादा पीड़ित है। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने स्वागत गीत पढ़कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। विधायक मटेरा मारिया शाह, विधायक कैसरगंज आंनद यादव,पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि, केके ओझा, जिला महासचिव सुनील निषाद, जिला कोषाध्यक्ष हाजी अब्दुल मन्नान, जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, देवेश चंद्र मिश्र, उत्तम सिंह, सत्यदेव सिंह, पेशकार राव व प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर यादव, अफ़शाल शानू, मयंक मिश्रा आदि थे।


