लोकतंत्र बचाओ सप्ताह में बूथ-सेक्टर स्तर पर होंगी बैठकें
सामाजिक पार्टी के 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' के अंतर्गत पदाधिकारियों की बैठक प्रयागराज में हुई। इसमें बूथ और सेक्टर स्तर पर बैठकें आयोजित करने की रूपरेखा पर चर्चा हुई। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया, जबकि अधिकांश नेता अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त थे, जिससे चर्चा सीमित रही।

प्रयागराज, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह और वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को जिला कार्यालय जार्ज टाउन में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सभी विधानसभाओं में बूथ और सेक्टर स्तर पर बैठकें आयोजित करने की रूपरेखा पर चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जनअभियान चलाने की बात कही।अधिकांश नेताओं और पदाधिकारियों के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव के नामांकन में शामिल होने के लिए झांसी जाने के कारण शांतिपूर्ण मार्च की तैयारियों पर चर्चा नहीं हो सकी। बैठक में महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, सचिन श्रीवास्तव, संजू यादव, सऊद अहमद, माशाहद अली खां, सुरेश कुमार, अनिरुद्ध पाल और हेमंत कुमार एडवोकेट समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


