सपा की लोकप्रियता देख पंचायत चुनाव नहीं करा रही भाजपा: श्यामलाल पाल

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

- फरीदपुर में पीडीए कार्यकर्ता पंचायत में सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना

सपा की लोकप्रियता देख पंचायत चुनाव नहीं करा रही भाजपा: श्यामलाल पाल

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराई हुई है। यही वजह है कि सरकार समय पर पंचायत चुनाव कराने से भी डर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बुधवार को फरीदपुर में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर संविधान, आरक्षण, किसानों, नौजवानों और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 400 पार का नारा दिया था, लेकिन जनता ने उसके अहंकार को स्वीकार नहीं किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसपा की लोकप्रियता देख पंचायत चुनाव नहीं करा रही भाजपा: श्यामलाल पाल