सपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा 8 अक्टूबर को
कुशीनगर में समाजवादी पार्टी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ 8 अक्टूबर को 'वोट बचाओ-देश बचाओ और लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकालेगी। जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने बताया कि यह पदयात्रा सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय से शुरू होगी और कलक्ट्रेट तक जाएगी। चुनाव आयोग की आलोचना और लोकतांत्रिक व्यवस्था के समर्थन में यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है।

कुशीनगर। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ समाजवादी पार्टी की जिले में वोट बचाओ-देश बचाओ और लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा 8 अक्तूबर को निकलेगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने दी। उन्होंने कहा किे चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच 2 से 8 अक्टूबर तक जिलेवार लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च निकालकर मताधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने बताया कि 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से पदयात्रा पार्टी कार्यालय से निकलकर जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट तक जाएगी।
वहाँ संक्षिप्त सभा के बाद राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के संस्थागत कब्जे को हटाने, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुकदमा चलाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है।

