राज्यसभा के निर्वाचित सपा के धनराज ने प्राप्त किया निर्वाचन प्रमाण पत्र

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

- सपा मुखिया अखिलेश यादव की सराहना की लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी

राज्यसभा के निर्वाचित सपा के धनराज ने प्राप्त किया निर्वाचन प्रमाण पत्र

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा के लिए निर्वाचित दूसरे उम्मीदवार धर्मराज नथवानी ने सोमवार को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया। निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव के योगदान को सराहा। प्रो. राम गोपाल इसके पहले प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके हैं।

निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया

धनराज नथवानी विधान परिषद में नेता विरोधी दल जासमीर अंसारी के साथ विधानसभा पहुंचे और चुनाव अधिकारी एवं विशेष सचिव विधानसभा अजीत कुमार वर्मा से निर्वाचन होने का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। उन्होंने इसके बाद एक्स पर पोस्ट किया कि श्रीजी बावा, भगवान द्वारकाधीश और माताजी की असीम कृपा से मैंने राज्यसभा के लिए अपने निर्वाचन का प्रमाण-पत्र स्वीकार किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मार्गदर्शन में, राज्यसभा में मेरा पूरा ध्यान उत्तर प्रदेश के लिए उनकी प्रगतिशील सोच को आगे बढ़ाने में मदद करने पर होगा।

अखिलेश यादव के विकास विजन की सराहना

धनराज नथवानी ने कहा कि अखिलेश यादव का विजन डवलपमेंट बेमिसाल है। अखिलेश ने यूपी में मेट्रो रेल सेवा दी। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे बनाया और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम देकर यहां की युवा प्रतिभाओं को निखारा। हम तो उत्तर प्रदेश में उनके विकास के विजन के साथ खड़े हुए हैं। उनके विजन को उच्च सदन में आगे बढ़ाना मेरा काम है और मैं इससे पीछे नहीं हटूंगा और आगे बढ़ाऊंगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦धनराज नथवानी ने निर्वाचन प्रमाण पत्र किससे प्राप्त किया?−
उन्होंने चुनाव अधिकारी एवं विशेष सचिव विधानसभा अजीत कुमार वर्मा से निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराज्यसभा के निर्वाचित सपा के धनराज ने प्राप्त किया निर्वाचन प्रमाण पत्र