एमएलसी चुनाव में वोट बनाने को लेकर सपा ने उठाए सवाल, जांच की मांग

हिन्दुस्तान, मेरठ
share

समाजवादी पार्टी ने एमएलसी चुनाव के लिए मतदाता सूची में धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। पार्टी ने मांग की है कि त्याग किए गए मतदाता सूची की जांच की जाए। मंहतावारों ने कमिश्नर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा, जिसमें फर्जी दस्तावेजों से बनाए गए वोटों की जांच कराने का अनुरोध किया।

एमएलसी चुनाव में वोट बनाने को लेकर सपा ने उठाए सवाल, जांच की मांग
एमएलसी चुनाव में वोट बनाने को लेकर सपा ने उठाए सवाल, जांच की मांग

एमएलसी चुनाव के लिए मतदाता सूची में वोट बनाए जाने को लेकर समाजवादी पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं। सपा ने आरोप लगाया कि धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर कुछ वोट बनवाए गए हैं। पार्टी ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। यहां कमिश्नर के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में एमएलसी चुनाव के लिए तैयार की जा रही मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की गई।सपा

नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची में शामिल किए गए कुछ नामों को लेकर दस्तावेजों की जांच आवश्यक है। पार्टी ने आरोप लगाया कि फर्जीवाड़े और कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से वोट बनवाने का प्रयास किया गया है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव योगेंद्र शोल्दा, अजय अधाना और अहेतशाम इलाही समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सपा नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाता सूची की गहन जांच कराने की मांग की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएमएलसी चुनाव में वोट बनाने को लेकर सपा ने उठाए सवाल, जांच की मांग