चुनाव आयोग को कफन भेंटकर लोहिया वाहिनी ने विरोध जताया

हिन्दुस्तान, बहराइच
share

बहराइच में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग की गई। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए मुआवज़ा और फसलों के नुकसान की भरपाई की भी मांग की गई।

चुनाव आयोग को कफन भेंटकर लोहिया वाहिनी ने विरोध जताया

बहराइच, संवाददाता। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों ने चुनाव आयोग के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग को कफन भेंट कर अपना विरोध जताया। पुलिस और सपाइयों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी को सौंपा। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नन्देश्वर नन्द यादव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की गई। ज्ञापन में आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद चुनाव प्रक्रिया में मनमानी की जा रही है। लोहिया वाहिनी ने जिले में बाढ़ और आपदा से प्रभावित किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की।

ज्ञापन में धान, केला समेत अन्य फसलों के नुकसान की भरपाई, चिलवरिया चीनी मिल को चालू कराने और किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने की मांग की गई। अमरदीप यादव डॉ गौरव यादव सुनील यादव, मोबीन खान, आशीष गौरव श्रीवास्तव, धनीराम यादव, निरंकार सिंह, राजितराम, प्रेम सागर, कृष्ण कुमार खन्ना, मोहर्रम अली आदि थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचुनाव आयोग को कफन भेंटकर लोहिया वाहिनी ने विरोध जताया