जिले में बढ़ते अपराध के खिलाफ सपा का प्रदर्शन
गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बढ़ते अपराध के खिलाफ काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा के नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद में अपराध बढ़ रहा है और जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले में बढ़ते अपराध के खिलाफ शनिवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता डीडीयू के सामने पंत पार्क से निकलकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में अपहरण, हत्या, बलात्कार की घटनाएं आम हो गई है। शहर में मुख्यमंत्री के मौजूदगी के दौरान ही अपहरण एवं हत्या की घटनाएं हो गई। अपराधियों के हौसले बुलन्द है।
प्रदर्शन का कारण
महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने बताया कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद में अपराध बहुत बढ़ गया है। जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। आलम यह है कि जिला कारागार से अपराधी फरार हो गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रतियोगी परिक्षाओं के पेपर लीक की घटनाएं आम हो गई है, इससे युवा हतोत्साहित है। किसानों को खाद, बीज के लिए साधन सरकारी समितियों पर भटकना पड़ रहा हैं। प्रदर्शन के दौरान सपाईयों ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी की घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल नेता
प्रदर्शन के दौरान जिला महासचिव रामनाथ यादव, महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, यशपाल रावत, राजमती निषाद, साधु यादव, रुपावती बेलदार, अंजू पासवान, डॉ संजय कुमार, विद्यासागर उर्फ छोटू, संजय पहलवान, मनुरोजन यादव, दयाशंकर निषाद, जियाउल इस्लाम, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, विशाल सिंह, सुमन पासवान, मैना भाई, रामललित यादव, महेंद्र तिवारी, राजू प्रसाद, मिर्जा कदीर बेग, मुन्नीलाल यादव, देवेंद्र भूषण निषाद, दुधनाथ मौर्य, गिरिश यादव मौजूद रहे।


