जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई रोकने को सपा ने दिया ज्ञापन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुरादाबादफोटो मुरादाबाद। जौहर विश्वविद्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई रोकने के लिए समाजवादी पार्टी ने मोर्चा संभाल

जौहर विश्वविद्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई रोकने के लिए समाजवादी पार्टी ने मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सानू अली के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंडल आयुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने रामपुर प्रशासन द्वारा की जा रही करवाई पर तत्काल रोक लगाई जाने की मांग की। इस संदर्भ में उन्होंने मंडल आयुक्त को संबोधित ज्ञापन में मजिस्ट्रेट को सोपा। इस दौरान तालिब अंसारी, कुलदीप तुरैहा, तुंगिश यादव, समेत काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


