राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सपा का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व सांसद का पुतला फूंका
जमालपुर, निज प्रतिनिधि। अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) की नगर इकाई ने शुक्रवार को जमालपुर के जुबल

जमालपुर, निज प्रतिनिधि।अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) की नगर इकाई ने शुक्रवार को जमालपुर के जुबलीवेल चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री तथा गोड्डा के सांसद का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चढ़ावा चोर गद्दी छोड़, धर्म का धंधा बंद करो, आस्था के साथ राजनीति बंद करो, नरेंद्र मोदी इस्तीफा दो, अमित शाह हाय-हाय तथा निशिकांत दुबे शर्म करो जैसे नारे लगाए।
इस दौरान कुछ देर के लिए जुबली वेल चौक पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार्यक्रम में लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव रविकांत झा ने भी अपना समर्थन किया, तथा कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है और देश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि धर्म और आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता होनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की जानी चाहिए।सपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज क्रांति ने कहा कि कथित चंदा/चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। वहीं डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी और अन्य जनसमस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार इन मुद्दों से ध्यान हटाकर धार्मिक राजनीति कर रही है। उन्होंने सरकार से जवाबदेही तय करने और नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। मौके पर राजेश झा, दिनेश साह, राजीव पटवा, सत्यजीत पासवान, चंदन साह, राजकुमार, अशोक शर्मा, बब्लू यादव, सुरेंद्र कुमार बिछ्छी, अजय प्रसाद, गौतम कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


