सपा ने बैठक कर चुनाव की तय की रणनीति
अहरौरा में समाजवादी पार्टी के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने आगामी एमएलसी चुनाव की तैयारी के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक की। इस दौरान चुनावी रणनीति बनाई गई और बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाने के निर्देश दिए गए। विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने पर जोर दिया गया।

अहरौरा। नगर स्थित एक निजी लान में आगामी एमएलसी चुनाव की तैयारी को लेकर समाजवादी पार्टी के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक की। इस दौरान चुनावी रणनीति तैयार की गई। वहीं जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी को तैयारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। कहा गया कि बूथ अध्यक्ष व सपा कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होने सभी बूथ स्तर की कमेटियों को सक्रिय और मजबूत करने का निर्देश दिए। कहा जनसमस्याओं को लेकर मुखर रहें और बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक व छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएं। मतदाता पुनरीक्षण स्नातक और आम मतदाता सूचियों में अधिक से अधिक नाम दर्ज कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
बैठक रमेश बिंद,आदर्श यादव, शैलेश पटेल, मुमताज अहमद,विजय यादव , प्रमोद केसरी, रजयात खान, मुरारी यादव, इसरार अहमद, हक सफा वारिस, राजहंस बहेलिया, संदीप यादव,सुजीत यादव, राजू यादव, मिठाई लाल, समिम,भृगु नाथ सिंह, रामनाथ, महावीर यादव, संदीप मौर्य, विनोद विश्वकर्मा, बबलू अंसारी, रामसरन उपस्थित रहे।


