लोकतंत्र की रक्षा के लिए निकलेगा जुलूस- व्यास यादव
देवरिया में समाजवादी पार्टी की बैठक हुई, जिसमें महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष यादव ने बताया कि 4 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जुलूस निकाला जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की।

देवरिया, निज संवाददाता। समाजवादी पार्टी के बांस देवरिया स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि 4 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जुलूस निकाला जाएगा। उन्होंने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से जुलूस में बढ़-चढ़कर भाग लेने और लोकतंत्र बचाओ सप्ताह को सफल बनाने की अपील की। जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि गांधी जी वो शास्त्री जी का सादगी का आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।
बैठक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के प्रस्तावित जनपद आगमन की तैयारियों, शिक्षक खंड चुनाव तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। संचालन महासचिव मंजूर हसन ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, हृदयनराण जायसवाल, बेचूलाल चौधरी, कमलेश पांडेय, प्रज्ञानन्द चौधरी, रामबहादुर यादव, परमहंस यादव, मालवीय प्रसाद निर्मल ,पिंटु पासवान, सुनैना कुशवाहा, प्रभा भारती, जयराम राजभर, पंकज मौर्य, विवेक पटेल, गोपी यादव आदि उपस्थित रहे।

