विश्वकर्मा शिल्पकार सम्मेलन में पीडीए की मजबूती का संकल्प
बलरामपुर में समाजवादी पार्टी ने विश्वकर्मा शिल्पकार पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में समाज के सदस्यों ने विधानसभा चुनाव के लिए पीडीए की मजबूती पर चर्चा की। मुख्य अतिथि राम आसरे विश्वकर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बलरामपुर, संवाददाता। विधानसभा बलरामपुर सदर क्षेत्र के भीखपुर में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से विश्वकर्मा शिल्पकार पीडीए सम्मेलन लक्ष्य-2027 का आयोजन हुआ। सम्मेलन में विश्वकर्मा समाज के लोगों, सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधानसभा चुनाव को लेकर पीडीए की मजबूती का संकल्प लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष मणिक लाल कश्यप ने की। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि पीडीए की एकजुटता ही प्रदेश में बदलाव का आधार बनेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए राम मंदिर चंदा प्रकरण का उल्लेख किया।
कहा कि बड़े लोगों को बचाया जा रहा है, जबकि छोटे लोगों को फंसाया जा रहा है। धर्म के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि समाजवादियों के घरों में भगवान राम, भगवान शिव और बजरंगबली की तस्वीरें व मूर्तियां हैं, इसलिए समाजवादी ही सबसे बड़े पुजारी हैं। इस अवसर पर सांसद राम शिरोमणि वर्मा, गैसड़ी विधायक राकेश यादव, पूर्व विधायक अनवर हाशमी, जगराम पासवान, राम सागर अकेला, उमाशंकर विश्वकर्मा, बृजेश विश्वकर्मा, नानबाबू विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी गणेश यादव, मनीष चंद सोनकर, कृष्ण कुमार गिहार, विजय मौर्य, परवेज उमर, सुमैया राणा, राम दयाल यादव, परशुराम वर्मा, डॉ. अहसान खान, अनवर महमूद, कृष्ण कुमार यादव, नरसिंह पाल यादव, ओंकार पटेल, रमाकांत दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद रहे।


