सरकार की गलत नीतियों से लोग परेशान ::चौधरी रुद्रसेन
ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि वर्तमान

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि वर्तमान भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकार आम जनता परेशान है। गलत नीतियों के चलते महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। चौधरी रुद्र सेन रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता का भरोसा खो चुकी है। आम जनता समाजवादी सरकार बनाने का फैसला ले चुकी है। चौधरी रुद्रसेन और वरिष्ठ नेता इंद्रसेन का ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सिरसा कट पर जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा रामपुर, रौनी, अस्तौली, दनकौर, सैनी आदि गांवों में स्वागत किया।
वहीं इस मौके पर चौधरी इंद्र सेन ने कहा कि भाजपा सरकार में जिस तरह से राम मंदिर में बड़े स्तर पर चोरी की गई है, इस घटना से साबित हो गया है कि भाजपा सरकार केवल धर्म के नाम पर वोटो की फसल काटने का काम कर रही है उनका किसी भी धर्म जाति या समुदाय से कोई लेना देना नहीं है।---------------


