राजू इदरीसी बने सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष
समाजवादी पार्टी ने युवजन सभा में राजू इदरीसी उर्फ रियाजुद्दीन को जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। उनका मनोनयन पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर लेकर आया है। नए जिलाध्यक्ष को 15 दिनों में जिला कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं, और कार्यकर्ताओं को उनसे संगठन को मजबूत करने की उम्मीद है।

तिर्वा, संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए युवजन सभा में नई जिम्मेदारी सौंपी है। तिर्वा गंज निवासी राजू इदरीसी उर्फ रियाजुद्दीन को युवजन सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। बताया गया कि राजू इदरीसी लंबे समय से समाजवादी पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश अध्यक्ष ने राजू इदरीसी को 15 दिन के भीतर जिला कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनसे संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत करने की उम्मीद जताई। राजू के मनोनयन पर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी इंजीनियर अनिल पाल, विधानसभा अध्यक्ष शरद यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव, पूर्व युवजन सभा जिलाध्यक्ष गुलामुद्दीन, नसीम और मुनेश राठौर समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में युवजन सभा को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।


