ट्रस्ट भंग करने की मांग उठाई

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

समान अधिकार पार्टी ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा, जिसमें राम मंदिर ट्रस्ट को भंग कर नया ट्रस्ट बनाने की मांग की गई है। पार्टी का मानना है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुआ था। मंदिर में चढ़ाने वाले दान की चोरी से हिंदू समुदाय आहत है।

ट्रस्ट भंग करने की मांग उठाई

समान अधिकार पार्टी ने राम मंदिर ट्रस्ट को भंग कराकर नया ट्रस्ट बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। पार्टी का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था। सैकड़ों लोगों ने आंदोलन किया था। कुछ लोगों द्वारा मंदिर के चढ़ावा की चोरी कर ली गई है जोकि गलत है। इस घटना से हिन्दू हतप्रभ और आहत है। इससे पार्टी के पदाधिकारियों की भावनाएं भी आहत हुई हैं। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, ओमप्रकाश, महेश बघेल, मनोज आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें