विधानसभा चुनाव की तैयारी पर मंथन

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। दादरी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की ओर से शुरू की गई परिवर्तन

विधानसभा चुनाव की तैयारी पर मंथन

ग्रेटर नोएडा। दादरी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की ओर से शुरू की गई परिवर्तन साइकिल यात्रा मंगलवार को 10वें दिन बील अकबरपुर पहुंची। साइकिल यात्रियों का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। भाजपा सरकार जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि आज देश का नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, फकीरचंद नागर, सुनील भाटी, अक्षय चौधरी, कृष्णा चौहान, सुनीता यादव, सुरेंद्र नागर, मेहंदी हसन, विकास जतन भाटी, दीपक देवटा, हैप्पी पंडित, शादाब सलमानी, कपिल सैफी, यूनुस प्रधान, विपिन नागर, विक्रम टाइगर, दीपक प्रधान, प्रशांत भाटी, हरवीर प्रधान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।