ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशथूकने की आदत से परेशान जिला प्रशासन ने गुटखा, पान मसला पर लगाया बैन, जानें- कहां का मामला

थूकने की आदत से परेशान जिला प्रशासन ने गुटखा, पान मसला पर लगाया बैन, जानें- कहां का मामला

अंडमान निकोबार द्वीप समूह के दक्षिण अंडमान जिले में प्रशासन ने किसी भी तरह के पान मसाला, गुटखा आदि की बिक्री पर रोक लगा दी है। अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर भी इसी जिले में आती है। जिले के...

थूकने की आदत से परेशान जिला प्रशासन ने गुटखा, पान मसला पर लगाया बैन, जानें- कहां का मामला
पीटीआई,पोर्ट ब्लेयरThu, 03 Jun 2021 12:50 PM
ऐप पर पढ़ें

अंडमान निकोबार द्वीप समूह के दक्षिण अंडमान जिले में प्रशासन ने किसी भी तरह के पान मसाला, गुटखा आदि की बिक्री पर रोक लगा दी है। अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर भी इसी जिले में आती है। जिले के डीएम सुनील अंचिपाका ने बुधवार को आदेश जारी कर पान मसाला और गुटखे की मैन्युफैक्चरिंग पर रोक लगाने का फैसला लिया। इसके अलावा स्टोरेज, डिस्ट्रिब्यूशन और सेल पर भी रोक रहेगी। यह आदेश अगले एक महीने के लिए जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि दक्षिण अंडमान में लोगों को तंबाकू, पान मसाला चबाने की आदत है और फिर लोग सार्वजनिक स्थानों पर भी थूकते हैं।

उन्होंने कहा कि इसके चलते जिले में कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा भी बढ़ता है। डीएम ने कहा कि इस नियम का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ इंडियन पीनल कोड की धाराओं और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नियम का उल्लंघन करने वाले लोगों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। अंडमान निकोबार में गुरुवार को भी 25 नए कोरोना केस दर्जा किए गए हैं। इसके साथ ही कुल आंकड़ा बढ़ते हुए 7,043 हो गया है। फिलहाल अंडमान निकोबार में कोरोना के कुल 143 एक्टिव केस हैं। 

इनमें से 134 केस अकेले दक्षिण अंडमान जिले में ही हैं। अंडमान निकोबार में कुल तीन जिले हैं, जिनमें से एक दक्षिण अंडमान है। इसके अलावा दो जिले उत्तर अंडमान और मध्य अंडमान और निकोबार हैं। इनमें से सबसे ज्यादा आबादी और शहरी क्षेत्र दक्षिण अंडमान जिले में ही है। इसी के तहत अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर भी आती है। बता दें कि हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि बातें करने, थूकने, छींकने और खांसने से भी कोरोना का संक्रमण फैलता है। ऐसे में थूकना भी किसी अन्य व्यक्ति के लिए खतरनाक साबित हो सकता है और इससे कोरोना के फैलने का खतरा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें