175 शिक्षकों के वेतन से होगी प्रशिक्षण में हुए खर्च की कटौती

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में 175 शिक्षकों के वेतन से उनके प्रशिक्षण में खर्च की गई राशि काटी जाएगी। जो शिक्षक सेवा कालीन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे हैं, उन पर कार्रवाई की गई है। विभाग ने आदेश दिया है कि यदि तीन दिन में स्पष्टीकरण नहीं दिया गया, तो वेतन कटौती होगी।

175 शिक्षकों के वेतन से होगी प्रशिक्षण में हुए खर्च की कटौती

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 175 शिक्षकों के वेतन से प्रशिक्षण में हुए खर्च की राशि काटी जाएगी। सेवाकालीन प्रशिक्षण में योगदान नहीं देने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है।अलग-अलग टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में सेवाकालीन प्रशिक्षण के लिए इन्हें टैग किया गया थ। 21 से 26 सितंबर तक प्रशिक्षण हुआ है। इन शिक्षकों ने प्रशिक्षण में योगदान नहीं दिया। डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान ने इसके लिए आदेश दिया है। इन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया था। तीन दिन में अगर ये शिक्षक साक्ष्य के साथ स्पष्टीकरण नहीं देते हैं तो विभागीय आदेश के तहत इनकी वेतन कटौती की जाएगी। प्रशिक्षण पर पांच दिनों में एक शिक्षक पर व्यय की राशि की कटौती की जाएगी।

पताही टीचर ट्रेनिंग कॉलेज से ट्रेनिंग करने को 370 शिक्षकों को टैग किया गया था। इसमें से 27 शिक्षकों ने योगदान ही नहीं दिया। इसके अलावा पोखरैरा टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में तीसरी से पांचवीं के शिक्षकों को टैग किया गया। इसमें 259 शिक्षक उपस्थित रहे वहीं 51 शिक्षक अनुपस्थित रहे। रामबाग टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में 195 में 46 शिक्षक अनुपस्थित रहे। अन्य कॉलेज में अनुपस्थित शिक्षकों की संख्या विभाग को भेजी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News175 शिक्षकों के वेतन से होगी प्रशिक्षण में हुए खर्च की कटौती