सेल बोर्ड में दो नए सरकारी निदेशक नियुक्त

हिन्दुस्तान, बोकारो
share

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपने बोर्ड में दो नए सरकारी नामित निदेशकों की नियुक्ति की है। इस्पात मंत्रालय की अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार सरिता चौहान और संयुक्त सचिव विनोद कुमार त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्तियां अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी। सेल ने इसकी जानकारी शेयर बाजारों को नियामकीय प्रावधानों के तहत दी है।

सेल बोर्ड में दो नए सरकारी निदेशक नियुक्त

बोकारो । स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोर्ड में दो नए सरकारी निदेशकों की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में सेल ने 13 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को सूचना दी है। इस्पात मंत्रालय ने सोमवार के आदेश के तहत मंत्रालय की अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार सरिता चौहान को सेल के बोर्ड में सरकारी नामित निदेशक नियुक्त किया है। इसके साथ ही इस्पात मंत्रालय में संयुक्त सचिव विनोद कुमार त्रिपाठी को भी सरकारी नामित निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक लागू रहेगी। सेल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि दोनों अधिकारियों को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के किसी आदेश या अन्य प्राधिकरण की ओर से निदेशक पद संभालने से प्रतिबंधित नहीं किया गया है।

दोनों अधिकारियों की विस्तृत प्रोफाइल बाद में प्रस्तुत की जाएगी। नियुक्तियों से संबंधित जानकारी नियामकीय प्रावधानों के तहत शेयर बाजारों को उपलब्ध कराई गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसेल बोर्ड में दो नए सरकारी निदेशक नियुक्त