पशु तस्करी का फरार 50 हजार का इनामी दिल्ली से गिरफ्तार
सैयदराजा पुलिस ने पशु तस्करी के एक मामले में फरार आरोपी रमेश मौर्या को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी पर गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहे चले 50 हजार के इनामी को बीते गुरुवार की रात दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सैयदराजा थाना प्रभारी अशोक मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पशु तस्करी के मामले में मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुखबीर की सूचना पर वाहन स्वामी और पशु तस्कर रमेश मौर्या निवासी जी-34, दिलशाद कालोनी, थाना सीमापुरी, जिला शाहदरा, पूर्वी दिल्ली में मौजूद है।
दबिश देकर 28 अगस्त की रात करीब साढ़े सात बजे पूर्वी दिल्ली स्थित विनय टूल एण्ड ट्रैवेल्स,शाहदरा से रमेश मौर्या को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल गयाप्रसाद, कांस्टेबल संतोष यादव, कांस्टेबल रतन गौड़ और कांस्टेबल अमित गुप्ता शामिल रहे।


