शिवनगर में बाढ़पीड़ितों के बीच चलाया राहत अभियान
फोटो नं. 17, बलिया के शिवनगर में बाढ़पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित करते साईं की रसोई टीम के सदस्य।

बलिया, एक संवाददाता। बाढ़ की विभीषिका के बीच साईं की रसोई की टीम ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए गुरुवार को बलिया प्रखंड के शिवनगर में बाढ़ राहत वितरण अभियान चलाया।
राहत सामग्री वितरण
टीम ने नाव के माध्यम से बाढ़ प्रभावित शिवनगर पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के बीच सूखा भोजन एवं आवश्यक सामग्री के पैकेट वितरित किए। राहत पैकेट में बाढ़ पीड़ितों की तत्काल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चूड़ा, शक्कर, बिस्किट, दालमोट, मोमबत्ती और माचिस सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल की गई थी।
टीम का प्रयास
बाढ़ के कारण आवागमन और दैनिक जीवन प्रभावित होने के बावजूद टीम ने प्रभावित लोगों तक पहुंचकर राहत सामग्री उपलब्ध कराई। साईं की रसोई के खाद्य मंत्री पंकज कुमार ने कहा कि साईं की रसोई हर मुश्किल वक्त में जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है। इस आपदा में भी हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार राहत सामग्री पहुंचाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
स्थानीय ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
राहत सामग्री वितरण अभियान में साईं की रसोई के सदस्य रौनक अग्रवाल, नितेश रंजन, शंकर कुमार एवं शैलेन्द्र कुमार के साथ बलिया के सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राहत सामग्री प्राप्त करने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने साईं की रसोई की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की। ग्रामीणों ने कहा कि बाढ़ जैसी कठिन परिस्थिति में जब लोगों को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे समय में राहत सामग्री लेकर उनके बीच पहुंचना बेहद सराहनीय और मानवीय पहल है। ग्रामीणों ने साईं की रसोई के इस सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए टीम के सदस्यों को धन्यवाद दिया। रिपोर्टर:कृष्णनंदन सिंह


