यूजी वन के नव प्रवेशी विद्यार्थियों के लिए परिचय कार्यक्रम कल
हिन्दुस्तान, साहिबगंज
साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार सिंह ने नये सत्र 2026-30 के लिए यूजी सेम 1 के नवप्रवेशी छात्रों के लिए 29 अगस्त को परिचय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। इसमें छात्रों को नई शिक्षा नीति के मानकों और पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी दी जाएगी।

साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज के प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार सिंह ने महाविद्यालय में यूजी सेम 1 सत्र 2026 -30 के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए एक परिचय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश जारी किया है। कल 29 अगस्त को 10:00 बजे महाविद्यालय के नंदन भवन में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित होंगे। जहां उन्हें 4 वर्षीय नई शिक्षा नीति के मानकों के बारे में जानकारी दी जाएगी| इस कार्यक्रम में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक छात्रों को पाठ्यक्रम के संदर्भ में विशेष जानकारी प्रदान करेंगे सभी छात्र-छात्राएं महाविद्यालय द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड में उपस्थित होंगे।


