पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर में मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

सहारनपुर। रिजर्व पुलिस लाइंस में 29वीं अंतर जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने ट्रैक और साइकिलिंग में अच्छा प्रदर्शन किया। मेरठ के खिलाड़ियों ने अधिकतर स्पर्धाओं में शीर्ष स्थान हासिल किया। सहारनपुर की दीपा चौहान ने 5000 मीटर महिला दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया।

पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर में मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा

सहारनपुर। रिजर्व पुलिस लाइंस में चल रही 29वीं अंतर जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन गुरुवार को खिलाड़ियों ने ट्रैक और साइकिलिंग में दम दिखाया। मेरठ के खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा शीर्ष स्थान हासिल किए। मेजबान सहारनपुर की दीपा चौहान ने पांच हजार मीटर महिला दौड़ में बाजी मारी, जबकि बुलबुल ने 20 किमी साइकिलिंग में दूसरा स्थान हासिल किया। 20 हजार मीटर वॉकचाल पुरुष वर्ग में मेरठ के विशांत राणा प्रथम, गाजियाबाद के अमित कुमार द्वितीय और हापुड़ के अमित कुमार तृतीय रहे।

दौड़ में सहारनपुर और हापुड़ चमके

डेकाथलान में गाजियाबाद के विनीत कुमार पहले, मेरठ के लविश दूसरे और हापुड़ के यूकेश तीसरे स्थान पर रहे। हैप्टाथलान महिला में हापुड़ की कामिनी प्रथम, बागपत की यशोदा द्वितीय और हापुड़ की पूजा तृतीय रहीं। 10 हजार मीटर महिला वॉकचाल में बागपत की मीना चौधरी प्रथम, मेरठ की मीना द्वितीय और गाजियाबाद की गीता तृतीय रहीं। 20 किमी महिला साइकिलिंग में मेरठ की आरती प्रथम और सहारनपुर की बुलबुल द्वितीय रहीं। 20 किमी पुरुष साइकिलिंग में मेरठ के सयैद बुरहान अली प्रथम, अजीत द्वितीय और गाजियाबाद के जितेंद्र तृतीय रहे। 40 किमी में गौतमबुद्धनगर के केशव शर्मा प्रथम, मेरठ के रियाजुद्दीन द्वितीय और गौतमबुद्धनगर के मुकुल तृतीय रहे। पांच हजार मीटर पुरुष दौड़ में हापुड़ के रामबाबू प्रथम, मेरठ के सुरेंद्र द्वितीय और मुजफ्फरनगर के पुष्पेंद्र तृतीय रहे। इस दौरान वीरेंद्र बहादुर, सुनील कुमार नेगी, सुदेश कुमार, रविंद्र शर्मा, विनोद कुमार और आयुष तोमर मौजूद रहे।

पांच हजार मीटर महिला दौड़ में मेजबान सहारनपुर की दीपा चौहान ने पहला स्थान हासिल किया। गाजियाबाद की रविता दूसरे और अंजू तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में हапुड़ के रामबाबू ने बाजी मारी। मेरठ के सुरेंद्र दूसरे और मुजफ्फरनगर के पुष्पेंद्र तीसरे स्थान पर रहे।

सामान्य प्रश्न

✦सहारनपुर में किस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ?−
सहारनपुर में 29वीं अंतर जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का आयोजन हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर में मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा