3954 रसोइयों को कैशलैस कार्ड, दो लाख का दुर्घटना बीमा कवर

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

सहारनपुर में परिषदीय स्कूलों के 3954 रसोइयों को अब बैंक कैशलैस चिकित्सा सुविधा और दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। राज्यमंत्री जसवंत सैनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रसोइयों को चिकित्सा कार्ड और प्रशस्ति पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घोषणा की, जिससे रसोइयों के लिए सम्मान और स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ेंगी।

3954 रसोइयों को कैशलैस कार्ड, दो लाख का दुर्घटना बीमा कवर

सहारनपुर। परिषदीय स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली 3954 रसोइयों को अब पांच लाख रुपये तक की कैशलैस चिकित्सा सुविधा और दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी की अध्यक्षता और जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की मौजूदगी में रविवार को कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रसोइयों को कैशलैस चिकित्सा कार्ड और प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

केजीबीवी की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इसके बाद रसोइयों को कार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कार्यरत करीब 3.53 लाख रसोइयों के लिए दो लाख रुपये के दुर्घटना बीमा और पांच लाख रुपये तक परिवार सहित कैशलैस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की। ड्रेस की सालाना धनराशि भी 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी गई। स्कूलों में भोजन बनाते समय स्वच्छता और खाद्यान्न की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए गए। बच्चों को पंक्तिबद्ध बैठाकर सम्मानपूर्वक भोजन कराने को भी कहा गया। कार्यक्रम में टीना देवी, सहराना, सलोचना, गुड्डी, मीनाक्षी, प्रियंका, महंगी देवी, हसीना, मीना और नीलम को कार्ड व प्रशस्ति पत्र दिए गए। राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने रसोइयों को समय से गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार करने के लिए बधाई दी। सीडीओ सुमित राजेश महाजन, बीएसए कोमल चौधरी समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और रसोइयां मौजूद रहीं।

Parnav Aggarwal

लेखक के बारे में

Parnav Aggarwal

प्रणव अग्रवाल पिछले करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) सहारनपुर में जिला प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में अपराध, उच्च शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरें लिखी हैं।

परिचय एवं अनुभव
प्रणव अग्रवाल हिंदी पत्रकारिता के उन सक्रिय पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने अपने काम के जरिए पाठकों के बीच मजबूत पहचान बनाई है। करीब डेढ़ दशक के अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण एवं एक्सक्लूसिव खबरों पर काम किया। हिन्दुस्तान में कार्य करते हुए उन्होंने अपराध, मेडिकल, उच्च शिक्षा और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी अनेक खोजी और विश्लेषणात्मक खबरें प्रकाशित की हैं। समय के साथ बदलते मीडिया परिवेश और पाठकों की रुचि को समझते हुए उन्होंने खबरों की प्रस्तुति में भी नई दृष्टि विकसित की है।

कॅरियर का सफर
प्रणव अग्रवाल ने अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2011 में अमर उजाला से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद वर्ष 2017 में हिन्दुस्तान समाचार पत्र से जुड़े और यहां उन्हें अपराध, उच्च शिक्षा तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) बीट पर काम करने का अवसर मिला। एएमयू बीट की गहन और प्रभावी कवरेज के लिए उन्हें एएमयू द्वारा मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। एचटी ग्रुप की ओर से भी कई बार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्रणव अग्रवाल ने बीकॉम और एमकॉम की पढ़ाई के साथ-साथ पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। मजबूत शैक्षणिक आधार के कारण उन्हें हिंदी पत्रकारिता में विषयों की गहराई से समझ विकसित करने में मदद मिली। इसी वजह से उन्होंने अपराध, चिकित्सा और उच्च शिक्षा जैसे जटिल विषयों पर भी रिसर्च आधारित और विश्लेषणात्मक खबरें लिखी हैं। उनकी कई एक्सक्लूसिव स्टोरी हिन्दुस्तान के राष्ट्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न संस्करणों में प्रकाशित हुई हैं।

कार्य क्षेत्र एवं दृष्टि
प्रणव अग्रवाल को अपराध, केंद्रीय विश्वविद्यालय, चिकित्सा और उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों पर विशेष पकड़ हासिल है। उन्होंने इन क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव खबरें प्रकाशित की हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है ताकि पत्रकारिता के प्रति विश्वास और विश्वसनीयता बनी रहे।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News3954 रसोइयों को कैशलैस कार्ड, दो लाख का दुर्घटना बीमा कवर