दांडी मार्च और चरखे की प्रस्तुति से गूंजा आजादी का संदेश
-एमएफ इंटर कॉलेज घाना खंडी में आजादी की गौरव गाथा कार्यक्रम का समापन फोटो-08 सहारनपुर, संवाददाता। एमएफ इंटर कॉलेज घाना खंडी में आयोजित आजादी की गौरव

सहारनपुर। एमएफ इंटर कॉलेज घाना खंडी में आयोजित आजादी की गौरव गाथा कार्यक्रम का समापन छात्र-छात्राओं की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने दांडी मार्च, गांधी जी का चरखा और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से आजादी के संघर्ष की गाथा को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य एहतेशाम ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी के लंदन जाने से लेकर दक्षिण अफ्रीका तक के जीवन सफर, उनके संघर्ष, विचारों और जीवन-दर्शन को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। चरखे और दांडी मार्च की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में देशभक्ति का भाव और गहरा कर दिया।
समाजसेवी शिक्षक इर्तजा हसन ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता के महत्व के साथ वैश्वीकरण और पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मानवी, जोया, अंतरा, जैनब, हनी भास्कर, अयान, अनस, आफिया, वंदना, सुहैल, उमरा, हर्ष गौतम, आहद, साद और कुनाल खेवड़ियां सहित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका गायत्री तथा शिक्षक आजम, पूनम, वसीम और अजीम का विशेष सहयोग रहा।

