लोको पायलटों ने उठाई सुरक्षा और कार्य परिस्थितियों में सुधार की मांग
लोको पायलटों ने उठाई सुरक्षा और कार्य परिस्थितियों में सुधार की मांग लोको पायलटों ने उठाई सुरक्षा और कार्य परिस्थितियों में सुधार की मांगलोको पायलटों

कटिहार, एक संवाददाता ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन कटिहार मंडल की ओर से बुधवार को फणीश्वर नाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट, कटिहार में टीजीएम सह सेफ्टी सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर के लोको रनिंग स्टाफ से जुड़े सुरक्षा, कार्य परिस्थितियों और यात्री सुरक्षा के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कटिहार मंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेन्द्र नरह तथा सीनियर डीपीओ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईएलआरएसए के केंद्रीय अध्यक्ष कॉमरेड एमएस जैन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष आरआर भगत तथा विशेष अतिथि के रूप में जोनल अध्यक्ष जेएन साह उपस्थित रहे।
वहीं मुख्य वक्ता के रूप में एके रावत और रंजीत कुमार ने रनिंग स्टाफ की समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर अपने विचार रखे।मौके पर संगठन की नई शाखा समिति का भी गठन किया गया। संजय घोष को मंडल अध्यक्ष, अयोध्या पाल को मंडल सचिव तथा राजेश कुमार को शाखा अध्यक्ष और राकेश कुमार (एन) को शाखा सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा 19 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। सेफ्टी सेमिनार में रनिंग स्टाफ ने ड्यूटी के घंटे कम करने, निर्धारित विश्राम अवधि सुनिश्चित करने, लगातार दो से अधिक रात्रि ड्यूटी नहीं लगाने, मेल-एक्सप्रेस लोको पायलटों की लंबी दूरी की क्रू-बीट समाप्त करने, सहायक लोको पायलटों को रिस्क अलाउंस देने, गुड्स क्रू के दुरुपयोग पर रोक लगाने, स्टेशन के निकट रेलवे क्वार्टर उपलब्ध कराने तथा रिक्त सीएलआई पदों को भरने सहित 12 प्रमुख मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। वक्ताओं ने कहा कि लोको पायलटों की बेहतर कार्य परिस्थितियां केवल कर्मचारियों के हित में ही नहीं, बल्कि रेलवे संचालन और यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। सेमिनार में बड़ी संख्या में लोको पायलटों एवं रनिंग स्टाफ ने भाग लेकर अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा किया।कार्यक्रम में संजीव कुमार सिंह, राकेश कुमार , अयोध्या पाल, राम बिलास यादव, मुकेश कुमार मित्रा, मानव मनीष, मुकेश कुमार , संजय कुमार सिंह, ताहिर आलम, पंकज कुमार, राज कुमार, मनीष कुमार ठाकुर तथा राजीव कुमार मिश्रा, शाखाध्यक्ष जेपी चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोको पायलट उपस्थित रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


