सेमिनार में रेल कर्मियों को दिए सुरक्षा के टिप्स

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

सोमवार को झांसी के चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पर संरक्षा सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें रेल कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। लगभग 65 रेल कर्मचारियों ने भाग लिया और संरक्षा से संबंधित विषयों पर चर्चा की। वक्ताओं ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी से नियमों का पालन करने का आग्रह किया।

सेमिनार में रेल कर्मियों को दिए सुरक्षा के टिप्स

झांसी। सोमवार को झांसी मंडल के चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें रेल कर्मचारियों को सुरक्षा के टिप्स दिए गए। अध्यक्षता सेफ्टी काउंसलर, लोको झांसी के द्विवेदी ने की। इसका उद्देश्य रेल परिचालन एवं अनुरक्षण कार्यों में सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा संरक्षा संबंधी नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना था। स्टेशन प्रबंधक चित्रकूट धाम कर्वी कमलाकांत, सेफ्टी काउंसलर, लोको बांदा के. द्विवेदी, सेफ्टी काउंसलर, लोको झाँसी सहित विभिन्न विभागों के लगभग 65 रेल कर्मचारियों एवं पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। सेमिनार के दौरान शंटिंग एवं लोड स्टेबलिंग के समय बरती जाने वाली सावधानियां, सीआरओ की घटनाओं की रोकथाम, प्वाइंट एवं क्रॉसिंग का समुचित अनुरक्षण, समपार फाटकों का रखरखाव, सिग्नल पास्ड एट डेंजर से बचाव, ट्रेनों में हॉट एक्सल की पहचान एवं आवश्यक कार्रवाई, अग्नि सुरक्षा तथा ओएचई अनुरक्षण के दौरान अपनाई जाने वाली संरक्षा सावधानियों पर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने संरक्षा को रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कर्मचारियों से कार्य के दौरान निर्धारित सुरक्षा नियमों एवं प्रक्रियाओं का पूर्णत: पालन करने का आह्वान किया। सेमिनार में उपस्थित कर्मचारियों ने भी संरक्षा संबंधी अपने अनुभव साझा किए तथा विभिन्न विषयों पर जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।