ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर में एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष ने संभाली सुरक्षा की कमान
अमरपुर (बांका), निज संवाददाता|अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मचने से सात महिलाओं की मौत के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मचने से सात महिलाओं की मौत के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रमुख मंदिरों के सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की। सोमवार को एसडीपीओ अमर विश्वास एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ क्षेत्र के सुप्रसिद्ध ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। पुलिस की कड़ी व्यवस्था देख श्रद्धालु भी कतार में लग कर शांति से भगवान शिव को जल अर्पित किया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को भीड़ अधिक होने की संभावना पर पुलिस की व्यवस्था रहती है लेकिन अशोक धाम की घटना को देखते हुए बीडीओ प्रभात रंजन, सीओ आकाशदीप सिन्हा पुलिस अधिकारी एवं जवान मंदिर परिसर में तैनात रहे ताकि पूजा में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं हो।
उन्होंने कहा कि मंदिर समिति के सदस्यों ने भी शांतिपूर्वक पूजा कराने में पुलिस की काफी मदद की।


