मेडिकल रोड पर दो लाइब्रेरी निरीक्षण में मिलीं बंद

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

दिल्ली और लखनऊ में हुए हादसों के बाद अलीगढ़ में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मेडिकल रोड पर कॉस्मिक और इंस्पायर लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। दोनों लाइब्रेरी बंद पाई गईं, जिससे सुरक्षा मानकों की जांच नहीं हो पाई। अधिकारियों ने लाइब्रेरी संचालकों को आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। यह अभियान जारी रहेगा।

मेडिकल रोड पर दो लाइब्रेरी निरीक्षण में मिलीं बंद

अलीगढ़। दिल्ली और लखनऊ में हुए हादसों के बाद जिले में सार्वजनिक भवनों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को शिक्षा विभाग के अधिकारी मेडिकल रोड पहुंचे। यहां कॉस्मिक लाइब्रेरी और इंस्पायर लाइब्रेरी का निरीक्षण करना था, लेकिन दोनों लाइब्रेरी बंद मिलीं। इसके कारण अधिकारी सुरक्षा मानकों और अन्य व्यवस्थाओं का सत्यापन नहीं कर सके। अधिकारियों ने बताया कि लाइब्रेरी संचालकों को दोबारा निरीक्षण के समय आवश्यक अभिलेख और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएंगे। विभाग का कहना है कि जिले में संचालित लाइब्रेरी, कोचिंग संस्थान और अन्य शिक्षण संस्थानों की नियमित जांच की जा रही है, ताकि अग्नि सुरक्षा, भवन की संरचनात्मक स्थिति और अन्य आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

अभियान आगे भी जारी रहेगा। मानकों की अनदेखी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।