चहारदीवारी विहीन है अरेराज का कस्तूरबा विद्यालय
अरेराज में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की चारदीवारी न होने के कारण छात्राएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। विद्यालय की कमजोर छतें और ध्वस्त शौचालय की टंकी भी समस्या बढ़ा रही है। 2004 से चल रही इस विद्यालय में 95 छात्राएं निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।

अरेराज, निसं। अनुमंडल मुख्यालय अरेराज में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की चहारदीवारी नहीं होने से यहां रहकर पढ़ने वाली बच्चियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। चहारदीवारी के आभाव में विद्यालय भवन के पीछे का जलजमाव भी महामारी को आमंत्रित कर रहा है। स्थापना काल से ही यह विद्यालय चहारदीवारी की समस्या से निरंतर जूझ रहा है। आठ कमरे का बना यह दोमंजिला विद्यालय की छते भी कमजोर होने लगी हैं । शौचालय की टंकी भी ध्वस्त होने की स्थिति में है। शौचालय की टंकी के भी निर्माण की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि सर्वशिक्षा अभियान द्वारा संचालित इस योजना की शुरुआत वर्ष 2004 में किया गया था।
एससी, एस टी ओबीसी एवं वीपीएल परिवार की बालिकाओं को इस विद्यालय में निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के संचालक अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि इस विद्यालय में नामांकित छात्राओं की संख्या 95 है जो आवासीय तौर पर यहां शिक्षा ग्रहण कर रही है। इस विद्यालय की स्थापना 2014 जबकि भवन का निर्माण 2018 में कराया गया था।


