किशनगंज : सुरक्षित शनिवार पर बच्चों ने ड्राइंग और मॉक ड्रिल से सीखे सड़क सुरक्षा के गुर
दिघलबैंक (किशनगंज) से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार

दिघलबैंक (किशनगंज) से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड के विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार मनाया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली और आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में बच्चों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और रेल सुरक्षा की जानकारी दी गई।उत्तर कुढ़ेली में बच्चों ने ट्रैफिक सिग्नल की ड्राइंग बनाकर लाल, पीली और हरी बत्ती के महत्व को समझाया। वहीं तुलसिया में बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताने के साथ मॉक ड्रिल कराई गई।प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा और प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने अपने अपने विद्यालयों मे बच्चों को जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने, हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की जानकारी दी।
बच्चों को रेलवे ट्रैक पर नहीं चलने, पटरी पर नहीं खेलने और निर्धारित क्रॉसिंग से ही रेल लाइन पार करने के प्रति भी जागरूक किया गया।प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा ने कहा कि यातायात नियमों का पालन और थोड़ी सी सावधानी दुर्घटनाओं से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सुरक्षित शनिवार की गतिविधियों से बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।मौके पर उत्तर कुढ़ेली के शिक्षक नरेश कुमार सिंह व सुनील कुमार गणेश मौजूद रहे।


