सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने भी अंकित के परिजनों को सांत्वना दी
हिन्दुस्तान, शामली
सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने बंतीखेड़ा गांव में हरियाणवी गायक अंकित बालियान के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अंकित का चला जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है। हरेंद्र मलिक ने परिजनों को धैर्य प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

बाबरी। मुजफ्फरगर से सपा सांसद हरेंद्र मलिक शनिवार को बंतीखेड़ा गांव में हरियाणवी गायक अंकित बालियान के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। सांसद ने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार खुद को अकेला न समझे, वह उनके साथ खड़े हैं। हरेंद्र मलिक ने कहा कि अंकित बालियान कम उम्र में अपनी प्रतिभा के दम पर पहचान बनाने वाले युवा कलाकार थे। एक प्रतिभाशाली युवा का इस तरह चले जाना परिवार के साथ समाज के लिए भी बड़ी क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।अंकित
की हत्या के बाद से बंतीखेड़ा गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। परिजनों से मिलने के लिए लगातार राजनीतिक और सामाजिक लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।


