अचानक हृदय गति से रूकने से युवक की मौत,कोहराम
जमालपुर के पूर्व प्रधान लोरिक यादव के भतीजे सतीश यादव की आकस्मिक हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। परिवार में शोक की लहर है। सतीश अपने छोटे भाई के साथ छत्तीसगढ़ गए थे, जहाँ अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। स्थानीय अस्पताल में उपचार के बावजूद, वह नहीं बच सके। नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।

जमालपुर (मिर्जापुर)। क्षेत्र के तेतरियां कलां के पूर्व प्रधान एवं सपा नेता लोरिक यादव के तीस वर्षीय भतीजे सतीश यादव कि आकस्मिक हार्ट हटैक से मृत्यु हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बलिया के सपा सांसद सनातन पाण्डेय पूर्व प्रधान के आवास पर पहुंचकर मृतक आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। सतीश यादव अपने छोटे भाई संदीप यादव के साथ किसी काम से छत्तीसगढ़ गया था। छत्तीसगढ़ में ही शुक्रवार को अचानक सीने मे तेज दर्द शिकायत हुआ। भाई संदीप ने तत्काल उसे स्थानीय हास्पीटल मे भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान ही स्थिति संभलने की बजाय बिगड़ती ही चली गई।
चिकित्सकों के अथक प्रयास के बाद भी नहीं बचाया जा सका। उनके निधन पर सपा के जिलाध्यक्ष देवीप्रसाद चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव,पूर्व विधायक जगदम्बा सिंह, प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह, पूर्व राज्यमंत्री मुन्नी यादव, जिला उपाध्यक्ष रविप्रकाश त्रिपाठी, प्रदेश सचिव जितेन्द्र गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह, सुनील सिंह,दिनेश यादव, अमित सिंह,ज्ञान सिंह, मोती सिंह,आदित्य मौर्या, अजय पाण्डेय,पप्पू पाण्डेय आदि पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।


