आप के प्रदेश उपाध्यक्ष के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

बिशनपुर के आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अलीमुद्दीन अंसारी की शुक्रवार को अचानक मौत हो गई। 70 वर्षीय अंसारी कुछ महीनों से बीमार थे। उनके निधन से क्षेत्र में दुःख का माहौल है। पार्टी तथा मजदूरों ने उनके योगदान को याद करते हुए इस नुकसान को अपूरणीय बताया।

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

बिशनपुर, निज संवाददाता। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हिंद खेत मजदूर पंचायत के महामंत्री अलीमुद्दीन अंसारी के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। 70 वर्षीय अलीमुद्दीन अंसारी पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मो. शकील, पूर्व जिलाध्यक्ष कुमर सिंह,उस्मान गनी, मो. मज़हर आलम, मो. नौशाद आलम, हरिमोहन पासवान, अशहर आलम, सबील सिद्दीकी, गवारण सिंह, जकी अनवर ने मो. अलीमुद्दीन अंसारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री अंसारी के निधन से संगठन एवं श्रमिकों को अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने संगठन और मजदूरों के हित में अपनी पूरी जिन्दगी समर्पित कर दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआप के प्रदेश उपाध्यक्ष के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर