लाठीचार्ज से युवाओं की आवाज को नहीं दबाया जा सकता: पायलट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सचिन पायलट ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि युवाओं की आवाज नहीं दबाई जा सकती। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित न कर पाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त से पद छोड़ने की बात कही, हालांकि चुनाव बहिष्कार को जल्दबाजी बताया। पायलट ने न्यायपालिका पर भरोसा जताया और कहा कि अशोक गहलोत से उनकी व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। उन्होंने 2028 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए एकजुटता की जरूरत बताई।

लाठीचार्ज से युवाओं की आवाज को नहीं दबाया जा सकता: पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। बुधवार को एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि पुलिस या लाठीचार्ज से युवाओं की आवाज को नहीं दबाया जा सकता। उपराष्ट्रपति इस्तीफा दे सकते हैं तो मुख्य चुनाव आयुक्त क्यों नहीं दे सकते। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, अगर मैच फिक्स है और अंपायर भी फिक्स है तो ऐसा मैच देखने का क्या मतलब है, जब दर्शकों, खिलाड़ियों और पूरी दुनिया को पता हो कि सब कुछ पहले से तय है? फिर मैच कराने में क्या आनंद है? खेल में जीतना और हारना उसका हिस्सा है। हम सिर्फ निष्पक्ष मुकाबला चाहते हैं। अगर चुनाव आयुक्त यह सुनिश्चित नहीं कर सकते, तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए। उन्होंने चुनावों के बहिष्कार की किसी भी चर्चा को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा करने के बारे में सोचना अभी बहुत जल्दबाजी होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

राजस्थान कांग्रेस में एकजुटता की जरूरत

गहलोत से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत से उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2028 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान में भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार को चुनौती देने के लिए उन्हें और पार्टी के अन्य नेताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि गहलोत उनसे वरिष्ठ हैं और इसलिए उन्हें अपनी बात कहने की अधिक स्वतंत्रता है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई समस्या नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी ने उन्हें राजस्थान में मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था, लेकिन बाद में ऐसा नहीं किया। इसपर पायलट ने कहा, राजनीति में कोई वादे नहीं होते।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦सचिन पायलट ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के बारे में क्या कहा?−
उन्होंने कहा कि पुलिस या लाठीचार्ज से युवाओं की आवाज को नहीं दबाया जा सकता।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलाठीचार्ज से युवाओं की आवाज को नहीं दबाया जा सकता: पायलट