मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न विद्यालयों तक पहुंचाया जाए

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

मैनपुरी। एससीएसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए से मुलाकात की।

मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न विद्यालयों तक पहुंचाया जाए

एससीएसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए से मुलाकात की। समस्याओं से जुड़ा बीएसए को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों को प्रोन्नति वेतनमान दिए जाने के लिए पिछले डेढ़ वर्ष से पत्रावलियां लंबित हैं। जिन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कार्यालय स्तर पर लंबित इस समस्या का समाधान कराया जाए। एससीएसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष करन सिंह ने कहा कि 15 हजार शिक्षक भर्ती वर्ष 2016 में नियुक्त शिक्षकों की नियुक्ति पत्र जारी करने की तिथि 28 जून 2016 को आधार मानते हुए चयन वेतन स्वीकृत किया जाए। वेतन वृद्धि एक जनवरी 2017 से प्रभावी की जाए।

मध्यान्ह भोजन का खाद्यान्न राशन डीलर द्वारा विद्यालय तक नहीं पहुंचाया जाता है। जिससे प्रधानाध्यापकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। पोर्टल पर लंबित एरियर का शीघ्र भुगतान कराया जाए। शिक्षकों ने इन समस्याओं के निस्तारण की मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।