ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश'मंदिरों का शहर' घूमने आई रूसी लड़की से गैंगरेप, शरीर पर मिले चोट के निशान

'मंदिरों का शहर' घूमने आई रूसी लड़की से गैंगरेप, शरीर पर मिले चोट के निशान

तमिलनाडु में तिरुवन्नामलाई घूमने आई एक रूसी लड़की से बलात्कार के मामले में 6 लोगों को हिरासत कर लिया गया है। ये जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। लड़की पुलिस को सर्विस अपार्टमेंट में...

'मंदिरों का शहर' घूमने आई रूसी लड़की से गैंगरेप, शरीर पर मिले चोट के निशान
नई दिल्ली।लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 18 Jul 2018 06:13 PM
ऐप पर पढ़ें

तमिलनाडु में तिरुवन्नामलाई घूमने आई एक रूसी लड़की से बलात्कार के मामले में 6 लोगों को हिरासत कर लिया गया है। ये जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। लड़की पुलिस को सर्विस अपार्टमेंट में बेहोश की हालत में मिली थी। जिन 6 लड़कों ने उसके साथ बलात्कार किया था उन्हीं में से एक लड़का जब उसे हॉस्पिटल ले गया तब पुलिस को इस बारे में सूचना मिली। पुलिस ने 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। 

मेडिकल रिपोर्ट में लड़की के शरीर पर चोट के निशान और काटने के निशान सामने आए हैं। जांच के दौरान पुलिस को लड़की के अपार्टमेंट से नशीले पदार्थ मिले हैं। पुलिस को शक है कि लड़की ड्रग्स भी लेती थी। फिलहाल लड़की को होश आ चुका है और पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। बता दें कि चेन्नई से 190 किमो. दूर तिरुवन्नामलाई 'मंदिरों का शहर' कहा जाता है। वहां काफी  प्रसिद्ध मंदिर हैं।

सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को ना जाने देना संविधान के खिलाफ : SC

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें