हेलिकॉप्टर के घूमते पंखे पर खड़ा शख्स
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
रूस के मशहूर स्टंटमैन येवगेनी चेबोटारेव ने एक खतरनाक स्टंट किया, जिसमें वह हवा में उड़ते हेलिकॉप्टर के रोटर ब्लेड के ठीक ऊपर खड़े नजर आए। उन्हें क्रेन और हार्नेस की मदद से लटकाया गया था। यह वीडियो 70 लाख से ज्यादा बार देखा गया, और उन्होंने इसे न दोहराने की चेतावनी दी।

मॉस्को, एजेंसी। रूस के मशहूर स्टंटमैन येवगेनी चेबोटारेव ने एक बार फिर अपने खतरनाक स्टंट से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वायरल वीडियो में येवगेनी हवा में उड़ रहे हेलिकॉप्टर के चलते हुए रोटर ब्लेड (पंखे) के ठीक ऊपर खड़े नजर आ रहे हैं। इस कारनामे को अंजाम देने के लिए उन्हें क्रेन और हार्नेस की मदद से ऊपर लटकाया गया था। जरा सी चूक उनके लिए घातक हो सकती थी। इस वीडियो को 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। उन्होंने लोगों को इसे न दोहराने की सख्त चेतावनी भी दी है।


