ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशरणनीतिक क्षेत्र में विरोधियों को घुसने नहीं देना चाहता रूस

रणनीतिक क्षेत्र में विरोधियों को घुसने नहीं देना चाहता रूस

रूस में प्रस्तावित सबसे बड़े सैन्य अभ्यास की तैयारियों को पूर्व एयर वाइस मार्शल कपिल कॉक दुनिया में रणनीतिक समीकरणों के बदलाव से जोड़कर देख रहे हैं। कॉक का कहना है कि दुनिया का रणनीतिक परिदृश्य तेजी से...

रणनीतिक क्षेत्र में विरोधियों को घुसने नहीं देना चाहता रूस
नई दिल्ली, विशेष संवाददाताSat, 08 Sep 2018 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

रूस में प्रस्तावित सबसे बड़े सैन्य अभ्यास की तैयारियों को पूर्व एयर वाइस मार्शल कपिल कॉक दुनिया में रणनीतिक समीकरणों के बदलाव से जोड़कर देख रहे हैं। कॉक का कहना है कि दुनिया का रणनीतिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है।

रूस के सामने चुनौती यह है कि उसके पश्चिम एशिया के रणनीतिक क्षेत्र में अमेरिका सहित कई देश घुसने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही यूक्रेन, सीरिया, ईरान सहित कई क्षेत्रों में टकराव की स्थिति बन रही है। सीरिया में रूस पूरी तरह से रणनीतिक ब्यूह रचना में शामिल है। असद सरकार को उनकी ओर से समर्थन मिल रहा है जबकि अमेरिका विरोधियों को शह दे रहा है। कई अन्य मोर्चों पर टकराव की स्थिति बन रही है।

रूस ने क्रीमिया में हमला अपनी सैन्य ताकत दिखाने के लिए ही किया था। अब वे सैन्य अभ्यास के जरिए भी दुनिया को संदेश देना चाहता है कि कोई भी उसे कमतर न आंके। कॉक ने कहा कि रूस आर्थिक रूप से पहले की तुलना में कमजोर हुआ है।

राष्ट्रपति पुतिन इस अभ्यास के जरिए देशवासियों को भी अपनी क्षमता दिखाना चाहते हैं। पूर्व एयर वाइस मार्शल ने कहा कि दुनिया में जिस तरह से अस्थिरता हो रही है कभी भी कुछ भी हो सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें