ई-केवाईसी के लिए एजेंसियों में जुटने लगी ग्राहकों की भीड़

हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची, वरीय संवाददाता। बिना ई-केवाईसी घरेलू गैस की बुकिंग बंद होने के बाद उपभोक्ता गैस एजेंसियों में ई-केवाईसी कराने के लिए पहुंचने लगे हैं। 30 अक्टूबर तक 72% ग्राहकों ने ई-केवाईसी कराया था। बुकिंग के बाद कई ग्राहकों को गैस की डिलीवरी नहीं मिल रही है।

ई-केवाईसी के लिए एजेंसियों में जुटने लगी ग्राहकों की भीड़

रांची, वरीय संवाददाता। बिना ई-केवाईसी घरेलू गैस की बुकिंग बंद किए जाने के बाद अब एजेंसियों में ई-केवाइसी के लिए ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है। दो अक्तूबर को गांधी जयंती की छुट्टी के बाद शनिवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में उपभोक्ता ई-केवाईसी कराने के लिए विभिन्न गैस एजेंसियों में पहुंचे। गौरतलब हो कि इससे पहले एक अक्तूबर को भी गैस एजेंसियों में ई-केवाईसी के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे थे। ये उपभोक्ता तब एजेंसी में पहुंचे थे, जब इन्होंने बुकिंग का प्रयास किया और बुकिंग नहीं पाई। 30 अक्तूबर तक 72% ग्राहकों ने ही कराया था ई-केवाइसी

ई-केवाईसी प्रक्रिया

दरअसल, बार-बार रिमाइंडर दिए जाने के बावजूद 30 अक्तूबर तक 72 फीसदी ग्राहकों ने ही ई-केवाइसी कराया था। 28 फीसदी ग्राहकों ने ई-केवाइसी नहीं कराया था। वहीं, बिना ई-केवाइसी वाले ग्राहकों की बुकिंग बंद किए जाने के बाद अब ग्राहक एजेंसी पहुंचने लगे हैं। एजेंसी संचालकों के अनुसार, उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी के लिए आधार से संबंधित जानकारी और मोबाइल नंबर आदि साथ रखने की सलाह दी जा रही है। वहीं, एजेंसी संचालक भी भीड़ को देखते हुए उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रक्रिया पूरी कराने में जुटे हैं।

डिलीवरी समस्याएं

बुकिंग के बाद डिलीवरी नहीं होने से ग्राहक परेशान

इधर, बुकिंग के पांच-छह दिन बाद भी कई एजेंसियों ग्राहकों को गैस की होम डिलीवरी नहीं कर रही है। जयंत गैस एजेंसी समेत कई एजेंसी के ग्राहकों की शिकायत है कि उन्हें बुकिंग के बाद फोन करने पर भी होम डिलीवरी नहीं की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बिना ई-केवाईसी घरेलू गैस की बुकिंग क्यों बंद की गई है?−
बिना ई-केवाईसी घरेलू गैस की बुकिंग बंद किए जाने के कारण ग्राहकों को ई-केवाईसी कराने के लिए गैस एजेंसियों में पहुंचना पड़ रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsई-केवाईसी के लिए एजेंसियों में जुटने लगी ग्राहकों की भीड़