

गोपालगंज। अब शहरी इलाकों की तरह गांवों में 25 दिनों में रसोई गैस बुकिंग की सुविधा मिलेगी। इसको लेकर सभी तेल कंपनियों ने रसोई गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश जारी कर दिया है। जिसके बाद स्थानीय स्तर पर सभी गैस एजेंसियों में मंगलवार से नई गैस रिफिलिंग बुकिंग व्यवस्था को शुरू कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार अमेरिका-ईरान तनाव के बीच रसोई गैस किल्लत से निबटने के लिए भारत, इंडेन व एचपी गैस कंपनियों ने शहरी व ग्रामीण इलाकों में नए गैस सिलिंडर रिफिल बुकिंग का समय 45 दिन कर दिया था। इससे उपभोक्ताओं को एक गैस सिलेंडर प्राप्त करने में करीब 55 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा था। इस कारण ग्रामीण इलाकों में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन तेल कंपनियों ने कुछ दिनों बाद में स्थिति सामान्य होते देख शहरी इलाकों में गैस बुकिंग अवधी को 45 दिन से घटा कर 25 दिन किया गया था। अब ग्रामीण इलाकों में भी बुकिंग अवधी को घटाते हुए 25 दिन कर दिया गया है। तेल कंपनियों के इस नए नियम जारी करने के बाद जिले के प्रखंड इलाकों के हजारों गैस उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
{{/completed}}और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
{{/hasCorrect}}क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
अमित भारत गैस एजेंसी के मैनेजर अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में रिफिलिंग की अवधि कम किए जाने से गैस की किल्लत काफी हद तक दूर हो जाएगी। कंपनी के इस निर्णय से उपभोक्ताओं में खुशी है। रसोई गैस कनेक्शन को चक्कर लगा रहे लोग अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेल कंपनियों ने नए रसोई गैस कनेक्शन पर पूर्ण रूप से रोक लगा थी। जिससे नए रसोई गैस कनेक्शन के लिए सैकड़ों लोग एजेंसियों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। तेल कंपनियों ने तब युद्ध के चलते गैस आपूर्ति किल्लत को दूर करने का हवाला देकर नए गैस कनेक्शन को बंद किया था। लेकिन अब स्थिति सुधार के बावजूद नए गैस कनेक्शन नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। लोगों ने तेल कंपनियों से महीनों से बंद नए कनेक्शन की प्रक्रिया फिर से शुरू कराने की मांग की है। रिपोर्ट राजीव कुमार सिंह
शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।
परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।
करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।
शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।
विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन