ग्रामीण भी बनाएं गांव के विकास की कार्ययोजना : डीडीसी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में जिला संसाधनसेवियों को ग्रामीण विकास की कार्ययोजना बनाने हेतु जागरूक किया गया। डीडीसी निशांत सीहोर ने बताया कि ग्रामीणों को बेहतर प्लानिंग करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में सामुदायिक समन्वयक, क्षेत्रीय समन्वयक और अन्य विशेषज्ञों ने भाग लिया।

ग्रामीण भी बनाएं गांव के विकास की कार्ययोजना : डीडीसी

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ग्रामीण भी गांवों के विकास की कार्ययोजना बनाएं। इसके लिए जिला संसाधनसेवी उन्हें जागरूक करेंगे। ग्रामीणों को बताया जाएगा कि वे भी बेहतर प्लानिंग कर सकते हैं। बुधवार को डीडीसी निशांत सीहोर ने जीविका द्वारा आयोजित गांव समृद्धि एवं क्षमतावर्द्धन योजना पर आयोजित प्रशिक्षण में जिला संसाधनसेवियों को यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गांव के बेहतर विकास के लिए ग्रामीणों को जागरूक करना आवश्यक है।इससे पहले डीपीएम अनीशा ने कार्यक्रम की परिकल्पना के बारे में बताया। प्रशिक्षण में प्रखंड स्तर के सामुदायिक समन्वयक, क्षेत्रीय समन्वयक, एमआईएस, आईटी एक्सपर्ट, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने भाग लिया।

प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को गांवों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा गुणवत्तापूर्ण ग्राम विकास योजनाओं के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। मौके पर संचार प्रबंधक राजीव रंजन, रितेश कुमार, मसरूर अहमद समेत अन्य लोग शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsग्रामीण भी बनाएं गांव के विकास की कार्ययोजना : डीडीसी